फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Choking of middle-aged in ground dispute

जमीनी विवाद में अधेड़ की गला दबाकर हत्या

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Choking of middle-aged in ground dispute
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला ग्राम पंचायत के बुद्धि पूरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने 55 वर्षीय फेरीवाले की गला दबाकर हत्या कर दी। बचाव में पहुंचे उसके परिवार वालों को मारा पीटा जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित गांव वालों ने मृतक का शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। नाराज ग्रामीण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सुबह लगभग 8 बजे से शुरू हुआ जाम 11 बजे तक चला। पुलिस ने जबरन लोगों को खदेड़ कर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुद्धिपुरा निवासी राजकुमार प्रजापति पुत्र स्व.भग्गन अपने दरवाजे के सामने रखी गई नाद के बगल में हो गए छोटे से गड्ढे को मिट्टी से पाट रहा था। इसका विरोध उसके पड़ोसी रामप्रवेश आदि करने लगे। राजकुमार के इतना ही कहते ही कि वह तो अपनी जमीन में मिट्टी पाट रहा है। राजकुमार के पड़ोसी उस पर टूट पड़े , एक व्यक्ति उसके सीने पर चढ़कर गला दबा दिया। इसके साथ ही कई लोगों ने लात घूंसों से राजकुमार की पिटाई करने लगे। बचाव में आए राजकुमार की पत्नी चांद मती, बेटे आकाश, उपेंद्र और भतीजे विशाल और बेटी ममता की भी पिटाई कर दी जिससे सभी घायल हो गए।
विज्ञापन

सीने पर चढ़कर गला दबाने से राजकुमार की हालत खराब हो गई। वह मरणासन्न हो गया। उसके परिवार वाले उसे आनन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक का शव लेकर वापस लौट आए और गांव के सामने नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। गांव के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मौके पर आने की मांग कर रहे थे। ग्रामीण हमलावर और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने के आश्वासन की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगभग 11 बजे एसडीएम आशुतोष राय और सीओ धनंजय मिश्रा जाम स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर लाश कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में मृतक के बेटे आकाश की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी कमलेश, रामप्रवेश, सोनू ,मोनू और गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद हमलारोपी फरार बताए जाते हैं। इस संबंध में सीओ धनंजय मिश्रा का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना जमीनी रंजिश को लेकर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले:
राजकुमार प्रजापति ने अपनी बड़ी बेटी ममता की शादी तय कर रखी थी। ममता की शादी दिसंबर 2020 में होनी है। राजकुमार बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था। इस बीच उसकी हत्या हो गई, राजकुमार की हत्या के बाद उसकी पत्नी चांद मती का रो रो कर बुरा हाल था। चांदमती बार-बार यही कह उठती की और बेटी की शादी किसके भरोसे करेगी। राजकुमार साइकिल पर गांव गांव घूम कर कपड़े बेंच कर परिवार की परवरिश करता था।

सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई होती पुलिस तो बच जाती पापा की जान:
अमिला। जमीनी विवाद को लेकर जब पड़ोसी राजकुमार से विवाद कर रहे थे तो उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी। राजकुमार के बेटे आकाश ने अमिला चौकी की पुलिस को भी सूचना दी थी। घटना के बाद बिलख रहे आकाश ने कहा कि अगर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई होती तो उसके पापा की जान बच गई होती लेकिन सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर उसके पिता की हत्या कर भाग चुके थे। बिलखते हुए कहा रहा था कि पुलिस को अपना रवैया सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed