फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children with disabilities are an integral part of society

समाज के अभिन्न अंग हैं दिव्यांग बच्चे

Sat, 27 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Children with disabilities are an integral part of society
मऊ। बड़रांव बीआरसी पर समेकित शिक्षा में छह से 14 वर्ष के समस्त प्रकार के दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण कैंप लगाकर 80 दिव्यांग छात्रों को 116 सहायक उपकरण वितरण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमित कुमार श्रीवास्तव ने मिलकर 80 बच्चों को उपकरण वितरित किया। इसमें ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, हियरिंग ऐड, सीपी चेयर, मानसिक मंद बच्चों के लिए एमआर किट, ब्रेल किट, कैलीपर आदि उपकरण रहे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने में समाज के हर एक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिवर्ष अलग-अलग विकास खंडों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और बच्चों को निशुल्क उपकरण का वितरण होता है। अखिलेश्वर शुक्ला द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान डीएन पांडेय, बीआरसी बड़रॉव के सहायक लेखाकार अजय श्रीवास्तव सहित स्पेशल एजुकेटर अरविंद श्रीवास्तव, परमहंस सिंह, मिथिलेश कुमार, गीता देवी, किरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed