{"_id":"615b433e8ebc3e289c74700c","slug":"children-will-be-served-fortified-rice-in-mdm-mau-news-vns6154406173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को एमडीएम में परोसा जाएगा फोर्टिफाइड राइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को एमडीएम में परोसा जाएगा फोर्टिफाइड राइस
विज्ञापन
मऊ। जिले के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अब और भी पौष्टिक भोजन दोपहर में मिलेगा। बच्चे इस पौष्टिक भोजन को खाकर सेहतमंद होंगे। नई व्यवस्था के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अब मिड डे मील में फोर्टीफाइड राइस (पोषणयुक्त चावल) परोसा जाएगा। सरकारी कोटे की दुकानों से इस चावल की आपूर्ति होगी।
जिले के सरकारी तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति तथा बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार की तरफ से मिड-डे-मील योजना संचालित की गई है। योजना से 1465 विद्यालयों में लगभग 2.27 लाख बच्चे लाभांवित हो रहे है। मिड-डे-मील योजना के तहत विद्यालयों में एमडीएम में साधारण चावल ही दिया जाता था। कुपोषण रोकने तथा बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए सरकार की तरफ से इस बार मिड डे मील में फोर्टीफाइड (गुणवत्तायुक्त) चावल परोसने का फरमान जारी किया गया है। सरकारी कोटे की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
अधिकारियों की मानें तो फोर्टिफाइड चावल अन्य चावल के मुकाबले अधिक गुणवत्तायुक्त होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन व विटामिन ई होता है, जो बच्चों की सेहत के लिए बेहद गुणकारी है।इस बाबत जिला समन्वयक एमडीएम पीयूष पांडेय का कहना है कि मिड डे मील में बच्चों को फोर्टीफाइड राइस (पोषणयुक्त चावल) परोसा जाएगा। सरकारी कोटे की दुकानों से इस चावल की आपूर्ति होगी।