फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children will be proficient in language and mathematics

भाषा और गणित में दक्ष होंगे बच्चे

Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Children will be proficient in language and mathematics
मऊ। जिले में पहली मार्च से परिषदीय विद्यालय खुलने पर विद्यालयों में एक साथ 100 दिनों का प्रेरणा ज्ञान उत्सव अभियान चलाया जाएगा। इसमें कोरोना के चलते स्कूल बंद रहने के कारण बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई की जाएगी। बच्चों का गणित और भाषा ज्ञान जानने के लिए उनका आकलन किया जाएगा और उपचारात्मक शिक्षा देकर उन्हें गणित और भाषा में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए सभी शिक्षकों को समृद्ध माड्यूल उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.56 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष मार्च माह से ही प्राथमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है लेकिन करीब 50 प्रतिशत बच्चे ही इससे जुड़ पाए हैं। जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं उन्हें शिक्षा आपके द्वार के तहत पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद भी पढ़ाई प्रभावित हुई है। शासनादेश पर एक मार्च से प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। परिषदीय स्कूलों के खुलने के बाद प्रेरणा ज्ञान उत्सव नामक 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक कक्षाओं के सभी बच्चों का गणित और भाषा के ज्ञान का आकलन कर कमजोर होने की दशा में उन्हें उपचारात्मक शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में लगेगी शिक्षा चौपाल
मऊ। प्रेरणा ज्ञान उत्सव अभियान के तहत विद्यालय की ओर से गांव, मुहल्ला में शिक्षा चौपाल लगाई जाएगी। इसमें एसएमसी के सदस्य, अभिभावक प्रतिभाग करेंगे। प्रेरणा ज्ञान उत्सव अभियान शुरू करने से पहले खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर शिक्षा चौपाल की कार्ययोजना बनाएंगे। इसके अलावा प्रधानाध्यापक नव गठित विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। अभियान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स तथा उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक होगी। इसमें टास्क फोर्स के सदस्यों, अधिकारियों को शिक्षा चौपाल में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्राथमिक विद्यालयों में एक मार्च से प्रेरणा ज्ञान उत्सव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बच्चों के गणित और भाषा ज्ञान का आकलन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को समृद्ध माड्यूल दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया है।-अशोक गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed