फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children took out rally for awareness of polio campaign

पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली

Sat, 22 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Children took out rally for awareness of polio campaign
घोसी। विश्व पोलियो दिवस पर सीएचसी एवं जीए एक्शन ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को नगर के अमजदीया रिजविया कालेज के प्रांगण में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन आर्य की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में पोलियो उन्मूलन के लिए प्रेरक नारे लिखीं तख्तियां लेकर लोगों को संदेश दिया। डीएमसी शमशेर अली ने कहा कि बच्चों को पोलियो रोधी ड्राप पिलाने से देश पोलियो से मुक्ति के कगार पर है। आगे भी हमें जागरूक रहने की जरूरत है। शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी ड्राप पिलाते रहें।
विज्ञापन

अधीक्षक. डॉ एसएन आर्य ने कहा कि 24 अक्तूबर को पोलियो वैक्सीन के जनक डॉ. जोनास साल्क का जन्मदिन होने के कारण इस दिन को विश्व पोलियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें। पोलियो वैक्सीन के उपयोग से दिव्यांगता खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना जमाल मुस्तफ़ा कादरी ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा अभियान है। अच्छी सेहत के लिए किया गया बहुत ही नेक कार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के साथ ही पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें। बीएमसी रेशमा ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नाजिमेआला मौलाना अलाऊल मुस्तफा कादरी, बीएमसी रेशमा, आरती विश्वकर्मा, साहिबा, शबाना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed