फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children remained hungry in council schools

परिषदीय विद्यालयों में बच्चे भूखे रहे

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children remained hungry in council schools
नगर के मुगलपुरा में उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ातीं शिक्षिका।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को बच्चों को मिड-डे-मील नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें भूखों पेट पढ़ाई करनी पड़ी। छठ पर्व के चलते कई रसोइयों के ड्यूटी पर न आने से ऐसी स्थिति बनी। बीएसए ने मिड डे मील का संचालन करने वाली संस्था को नोटिस जारी किया है। नगर क्षेत्र में 38 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 3500 बच्चे पढ़ते हैं। बच्चों को कुपोषण से बचाने तथा विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए मिड-डे-मील योजना शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को रोटी सब्जी देने का मीनू था। मिड-डे-मील बनवाने की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को अपराह्न एक बजे के बाद तक नगर क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों पर मिड-डे-मील नहीं भेजा गया। भूखों रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चे परेश्रान रहे कि उन्हें भोजन क्यों नहीं मिला। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं भेजा गया है, तो यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed