{"_id":"616da760333c2f2f926f6890","slug":"children-of-council-schools-got-fruits-mau-news-vns6179209149","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिला फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिला फल
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रति सोमवार फल वितरण योजना के तहत मौसमी फल देने का फरमान जारी किया गया है। फल वितरण के क्रम में नगर सहित जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में पड़ताल कराई गई। तो कई विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को केला का वितरण किया जाना पाया गया। वहीं कई विद्यालयों में निर्धारित मीनू का अनुपालन करना नहीं पाया गया।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.60 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। रविवार को अवकाश के बाद विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए शासन की तरफ से विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक बच्चों को फल का वितरण किया जाना है। विभाग की तरफ से प्रति बच्चे चार रुपये की दर से बजट का आवंटन भी किया जाता है। सोमवार को मिड-डे-मील में रोटी सब्जी का मीनू निर्धारित किया गया है। सोमवार को फल वितरण योजना की पड़ताल की गई। नगर क्षेत्र के बकवल स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को केला वितरण किया गया था।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट, कंपोजिट विद्यालय काझा नंबर दो के बच्चों को केला का वितरण किया गया था। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कमलसागर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय ढढवल मेें फल वितरण योजना के तहत केला का वितरण किया गया। अमिला संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अमिला में सेव तथा कंपोजिट विद्यालय खनिगह मेें केला का वितरण किया गया था। लेकिन बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत निर्धारित मीनू रोटी सब्जी की जगह चावल सब्जी दिया गया।