फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   children in awareness rally

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 13 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 13 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
children in awareness rally
 जिले के विभिन्न इलाकों में सर्वशिक्षा अभियान को सफल बनाने के क्रम में
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया।


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार  परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। स्कूल चलो अभियान रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर पहाड़पुर, नई बस्ती आदि गांव होते हुए विद्यालय परिसर में गोष्ठी में तब्दील हो गई।


रैली मेें शामिल बच्चे ‘एक प्रतिज्ञा लेनी है बेटी को शिक्षा देनी है’, ‘ जहां कहीं लोकतंत्र है शिक्षा उसका मूलमंत्र है’ ‘ हर बच्चे की मांग चार शिक्षा, सेहत, हक और प्यार’ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षक भी अभिभावकों को जागरूक करते चल रहे थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि  जब


तक  प्रत्येक छह से चौदह वर्ष के बच्चों का नामांकन नहीं हो जाता तब तक शिक्षा के प्रति हमारा कर्तव्य पूर्ण नहीं होगा। सर्व शिक्षा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए


प्रत्येक बच्चों का नामांकन कराया जाना आवश्यक है।  शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल चलो अभियान के द्वारा शत प्रतिशत नामांकन, ठहराव तथा सभी सुविधाएं छात्रों को


मुहैया कराकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना ही प्राथमिकता है। इस मौके पर आशा यादव, अंजना देवी, बिंदू देवी, अरुण कुमार सहित संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार


उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट प्राथमिक विद्यालय खुरहट के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधान प्रतिनिधि सूर्यभान यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र छात्राएं हाथ


में स्नोलगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसी क्रम मेें क्षेत्र के भुसुवा स्थित प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली।


इस दौरान मनोज मल्होत्रा, नूतन राय, सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे। मुहम्मदाबादगोहना संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सौसरवां व प्राथमिक विद्यालय देवरिया छोटी के बच्चों ने स्कूली रैली निकाली। रैली को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामनिवास मौर्य ने किया।


इंदारा में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारा के स्कूली बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली को बारा ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


 इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर के बच्चों ने जनजागरुकता रैली निकाली। रैली को कल्यानपुर ग्राम प्रधान रामशब्द यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed