फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Children from birth to five years will be vaccinated

Mau News: जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण

Sun, 08 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Children from birth to five years will be vaccinated
मऊ। पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण का विशेष अभियान नौ जनवरी से शुरू होगा। तीन महीने तक यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। टीकाकरण से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
बच्चों को टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, हिब इंफेक्शन, निमोनिया, दस्त, खसरा-रूबेला और दिमागी बुखार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार यादव ने बताया कि टीकाकरण का विशेष अभियान का पहला चरण 9 से 20 जनवरी, दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी और तीसरी चरण 13 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। 9 जनवरी से शुरू होने वाले इस अभियान के प्रथम चरण में 1847 सत्र स्थल होंगे। इसके लिए 264 एएनएम, 1895 आशा, 1723 आंगनबाड़ी और 113 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है। यह टीम 50726 बच्चों का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे परिवार जो टीकाकरण से इनकार करते हैं उन्हें समझाकर टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। डीआईओ डॉ. बीके यादव ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में हेड काउंट सर्वे करेंगी।

इसकी निगरानी क्षेत्रीय आशा संगीनी, सीएचओ संकलित रिपोर्ट स्थानीय एएनएम को उपलब्ध कराएंगी। जो उपकेंद्र के अंतर्गत सभी आशाओं को संकलित कर ब्लाक मुख्यालय पर जमा करेंगी। आशाओं द्वारा किए गए सर्वे को ई-कवच पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इसके आधार पर एएनएम अपनी आईडी से टीकाकरण के पश्चात पोर्टल पर सूचना दर्ज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed