फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Childhood dream to be Miss India

मिस इंडिया बनना बचपन का सपना

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Childhood dream to be Miss India
रोटरी क्लब प्राइड मऊ की तरफ से नगर के रोडवेज स्थित एक प्लाजा में प्रथम अंतरनगरी गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फेमिना मिस इंडिया द्वितीय रनर अप शेनाटा चौहान ने कहा कि मिस इंडिया बनना उनका बचपन का सपना रहा है। कहा कि आगे भी वह ऐसी प्रतियोगिता में शामिल होती रहेंगी
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल ने पूरे वर्ष रोटरी क्लब के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रमुख वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किसी बड़े और अच्छे काम के लिए योजना बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का शीर्षक मेंबरशिप ग्रोथ एंड डेवलपमेंट पर प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें 12 प्रतियोगी शामिल हुए। प्रथम पुरस्कार प्रवीण अग्रवाल वाराणसी, द्वितीय पुरस्कार मनीष वाराणसी तथा तृतीय पुरस्कार अजय पांडेय वाराणसी को हासिल हुआ। 30 नए सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की। संचालन स्तुति अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष कृष्ण खंडेलवाल, राकेश गर्ग, बृजेश उमर, सौरभ मद्धेशिया, जितेंद्र रखोलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed