फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Child dies in road accidents, nine injured

सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे की मौत, नौ घायल

Tue, 30 Mar 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Child dies in road accidents, nine injured
मऊ/बढुआ गोदाम। जिले के अलग-अलग स्थानों पर होली के दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई , जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सुंदरम राम (7) पुत्र प्रेमचंद सोमवार को गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास खेल रहा था तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सुंदरम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुंदरम की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बाइक सवार मौके से फरार हो गया ।
विज्ञापन

वहीं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में होली के दिन हुए विवाद में गांव निवासी सोनू यादव, वृजभान, और वृजनाथ को विवाद के चलते चोटें आईं। इसके अलावा सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव निवासी शैलेश 20 पुत्र मुन्ना गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सडक दुर्घटना में घायल हो गया। इसके आलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता 50 पुत्र शिवकुमार इंदारा बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी रोशन मौर्य 17 पुत्र सुनील मौर्य सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नरईबांध के पास सडक दुर्घटना में घायल हो गए। इसके आलावा खालसा गांव निवासी मंगरी देवी 60 पत्नी चुनचुन यादव बलिया मोड़ के पास सडक दुर्घटना में घायल हो गई।जबकि गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी पूजा 20 पुत्री शेषनाथ को गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिससे पुजा गंभीर रूप से घायल हो गई । सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शैलेश, मंगरी देवी, अशोक गुप्ता और रोशन की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed