फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   child death due to electrocution after Current landed in wires planted in field at mau relatives reached police station against accused farmer

मऊः खेत में लगाए तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से बालक की मौत, आरोपी किसान के खिलाफ थाने पहुंचे परिजन

Sun, 01 Aug 2021 10:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Aug 2021 10:31 PM IST
सार

सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने को पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद शिवम की मां बंदा देवी और कई ग्रामीण किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
child death due to electrocution after Current landed in wires planted in field at mau relatives reached police station against accused farmer
तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से बालक की मौत - फोटो : pixabay

विस्तार

मऊ जिले के बड़ागांव में रविवार शाम छह बजे खेत में लगाए गए तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक किशोर के परिजन आरोपी किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए देर रात तक थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवम (11) पुत्र पतिराम राजभर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। वह रविवार शाम छह बजे बकरी चरा रहा था। बगल में मौजूद धान की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसान ने  चारों तरफ से तार लगा दिए थे। इनमें वह रात को करंट छोड़ दिया करता था। ग्रामीणों की माने तो रविवार शाम को भी तारों में करंट चालू था।  
विज्ञापन


बकरी के पकड़ने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने यह सब देखकर शोर मचाया। आननफानन अन्य ग्रामीणों ने खेत मालिक को सूचना दी और किशोर के परिजनों को भी जानकारी दी गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने को पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद शिवम की मां बंदा देवी और कई ग्रामीण किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मौजूद रहे। इस बाबत थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मृतक किशोर की मां ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 

जौनपुरः शराबी पिता के हमले में बेटी की तीन अंगुलियां जख्मी

जौनपुर जिले के  सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना परिसर में एक शराबी ने रविवार को अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाव में आई बेटी पर भी उसने हमला कर दिया। इसमें बेटी की तीन अंगुलियां कट गईं। परिजन एंबुलेंस सेवा को फोन लगाते रहे, लेकिन नहीं उठा। इसके बाद पड़ोस के लोग ठेले पर लड़की को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

पीड़िता ने इस संबंध में थाने में भी शिकायत नहीं की। दूसरी ओर किसी ने ठेले पर मरीज अस्पताल लाने का वीडियो वायरल कर दिया है। चिकित्सा अधिकारी डा. विशाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed