फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   child also wore a helmet with the father in mau

Mau News: पिता के साथ बच्चे ने भी पहना था हेलमेट, यातायात पुलिस ने की सराहना, दिया चॉकलेट; कही ये बात

Thu, 25 Apr 2024 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

Mau News: पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान के तहत चेकिंग नगर के भीटी चौराहा पर की जा रही थी।

विज्ञापन
child also wore a helmet with the father in mau
पिता के साथ बच्चे ने भी पहना था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात पुलिस द्वारा हर रोज की तरह गुरुवार को नगर के विभिन्न चौराहे-तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान भीटी चौराहा पर एक बाइक चालक को अपने पांच वर्षीय बेटे को हेलमेट पहनाकर जाते देखकर यातायात प्रभारी ने बाइक चालक को रोककर उसे यातायात नियमों का पालन करने के लिए सराहना की। साथ ही बाइक चालक के बेटे को चाकलेट देकर उसे भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने रतनपुरा ब्लाक के गहनी निवासी धर्मराज कुमार को खुद हेलमेट पहनने के साथ अपने पांच साल के बेटे को भी हेलमेट पहनाया हुआ देखा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोककर बात करने पर धर्मराज कुमार ने बताया कि वह यातायात नियमों का पालन स्ंवय करता हैं, साथ ही अभी से वह अपने बेटे केा भी इसके लिए प्रेरित कर रहा है।

यातायात प्रभारी ने बताया कि बलिया मोड़, गाजीपुर तिराहा, बहादूरगंज मेाड़ सहित अन्य जगहों पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट का दो पहिया वाहन चलाने पर 50 चालकों का चालान किया गया। जबकि पांच दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान संजय , सौरभ, उमाकांत आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed