फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chief Minister mass wedding ceremony organized in Mau

मऊः सात जन्मों के बंधन में बंधे 73 जोड़े, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन

Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister mass wedding ceremony organized in Mau
कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद नवविवाहित जोड़े। - फोटो : MAU
मऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 73 जोड़े सात जन्मों के बंधन में बंधे। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और विधायक घोसी विजय राजभर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरुओं ने नवविवाहित जोड़ों को उनके धर्म के अनुसार परंपरागत रीति रिवाज से प्रतिज्ञा दिलाकर शादी की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन

समारोह में विकासखंड बड़रावं के 11, फतेहपुर मंडाव के चार, रानीपुर से आठ, परदहां से 10, घोसी के नौ, कोपागंज के आठ, रतनपुरा के आठ, मुहम्मदाबाद गोहना के सात एवं दोहरीघाट ब्लॉक के आठ जोडों की शादी संपन्न हुई। विधायक और जिलाधिकारी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना के साथ ही उपहार भी दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, प्रभारी जिला समाज अधिकारी रितेश बिंदल, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान, खंड विकास अधिकारी परदहां, एडीओ समाज कल्याण अनिल सिंह, ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या, जगदीश कुमार यादव, गिरजा शंकर यादव, दुर्गेश सिंह, प्रशांत राय, रामराज, मतलूब अंसारी बीडीसी, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed