फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chehlum Tazia procession taken out in Ghosi in memory of the martyrs of Karbala.

Mau News: घोसी में कर्बला के शहीदों की याद में निकला चेहल्लुम का ताजिया जुलूस

Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chehlum Tazia procession taken out in Ghosi in memory of the martyrs of Karbala.
घोसी में कर्बला के शहीदों की याद में मातम करते शिया समुदाय के लोग ।संवाद
घोसी नगर के बड़ागांव बाजार में बुधवार रात कर्बला के शहीदों की याद में चेहलुम का ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस रात करीब आठ बजे इमाम चौक से शुरू होकर भोर में सदर इमामबाड़ा पर संपन्न हुआ। इस दौरान अज़ादारों की आंखें नम हो गईं और नौहे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जुलूस का शुभारंभ मौलाना शफकत तकी की तकरीर से हुआ। मौलाना तकी ने कर्बला की घटना का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के बलिदान का वर्णन किया। इसे इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान बताया गया।
विज्ञापन

मौलाना तकी ने अहलेबैत के परिजनों पर हुए अत्याचारों का भी भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी तकरीर सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और मातम पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौहे की गूंज से माहौल हुआ गमगीन
कई अंजुमनों ने दर्दभरे नौहे पेश किए। इनमें अंजुमन तंजीमुल हुसैनी, अंजुमन हुसैनी मिशन और अंजुमन मासूमिया रजिस्टर्ड सहित अन्य अंजुमनें शामिल थीं। इन नौहों के माध्यम से कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

इस दौरान नौहा पढ़ा गया। अब्बास बावफा का परचम खुला रहेगा। इस नौहे की गूंज से पूरा माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में अजादार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मातम कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed