फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheating of two lakhs in the name of providing job, accused arrested

Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cheating of two lakhs in the name of providing job, accused arrested
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने रविवार को भुजाही गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस के छानबीन करने पर सच्चाई सामने आई। आंबेडकर नगर जिले के चैतपुर थाना के भीखमपुर गांव निवासी श्रवण कुमार ने रविवार को सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह को तहरीर देकर बताया कि भजाही गांव निवासी योगेश कुमार पुत्र दिनेश राम ने नौकरी दिलाने के नाम पर नवंबर 2017 में दो लाख रुपये मांगे। जिसपर उसने चेक से से दो लाख रुपये दे दिए। कई महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिली। अधिक समय बीतने के बाद नौकरी नहीं मिलने पर उसने योगेश से पैसा वापस मांगा, तो उसने तरह-तरह के बहाने बनाने शुरू कर दिए। किसी तरह उसने दो लाख का चेक तो दिया, लेकिन वो भी बाउंस हो गया। जिसके बाद उसने सीओ मुहम्मदाबाद गोहना को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल को छानबीन कर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिसपर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह टीम लेकर योगेश के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed