{"_id":"6522fb682bbb7b927f099e04","slug":"cheating-of-seven-lakhs-in-the-name-of-installation-of-power-loom-mau-news-c-295-1-mau1002-3470-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पावरलूम लगवाने के नाम पर सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पावरलूम लगवाने के नाम पर सात लाख की ठगी
विज्ञापन
अनुदान पर पावरलूम लगाने के नाम पर ठगों ने 10 लोगों से सात लाख तीन हजार रुपये की ठगी की। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने गत दिनों दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हमीरपुरा निवासी कासिफा पत्नी सरोज द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार, छह माह पूर्व मोहल्ला निवासी रेहाना और उसके चचरे भाई मोहम्मद शोएब ने अनुदान पर पावरलूम लगवाने के नाम पर एक लाख 20 हजार और उसकी मां यास्मीन से एक लाख 36 हजार रुपये, मोहल्ला निवासी जरीना खातून से 35 हजार रुपये और पांच थान सोने के आभूषण लिए।
जबकि कुसुम पत्नी रामाश्रय से 76 हजार रुपये, रिंकू देवी पत्नी दीनानाथ से 40 हजार रुपये, शबानाव पत्नी बेलाल अहमद से 35 हजार रुपये, जुबैदा पत्नी बदरुद्दीन से 70 हजार रुपये, जमुखी पत्नी निजामुद्दीन से 35 हजार रुपये, सावित्री देवी पत्नी हरिविलास से 36 और हलीमा बेगम पत्नी अब्दुल सत्तार से भी एक लाख 20 हजार रुपये लिए गए। ठगों ने साथ ही सभी से जरूरी कागजात भी लिए। छह महीने बीतने के बाद जब पावरलूम नहीं लगा तो सभी ने पैसा मांगना शुरू किया। जिस पर दोनों गाली गलौज करते हुए जान से मरने की धमकी दे रहे हैं।