फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheating of lakhs in the name of getting job

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting job
घोसी। कोतवाली पुलिस ने बोझी निवासी एक युवक की तहरीर पर एक महिला सहित तीन पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की है। दर्ज मुकदमे में अनुसार, बोझी निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि 2019 में उसकी पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के उसरी सारधा निवासी राहुल से हुई। पहचान के बाद राहुल का घर आना-जाना शुरू हुआ, इस दौरान उसने उसे विश्वास में ले लिया। दिसंबर 2019 में एक दिन राहुल ने महिला बाल विकास विभाग में छह लाख रुपया खर्च करने पर लिपिक के पद पर उसे नौकरी दिलाने की बात कही। झांसे में आने पर उसने नौकरी के नाम पर अलग अलग तिथि में राहुल के खाते में पांच लाख 69 हजार रुपये दिए और कुछ उसकी पत्नी कंचन देवी के खाते में भेजा। पूरी राशि भेजने के बाद जब उसने राहुल से बात की तो उसने ज्वाइनिंग लेटर भेजवाने के बाद ज्वाइन करने की बात कही। ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने पर उसने दुबारा बातचीत की तो राहुल ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। रविवार को कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी तथा एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed