फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheated of Rs 7.50 lakh by luring earnings through rating on Google Map

Mau News: गूगल मैप पर रेटिंग के जरिये कमाई का लालच देकर 7.50 लाख की ठगी

Sat, 13 Dec 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 7.50 lakh by luring earnings through rating on Google Map
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से साइबर अपराधियों ने 7.50 लाख की ठगी की। पीड़ित ने साइबर पोर्टल 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई नहीं होने पर थाने में शिकायत कर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवक गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 15 नवंबर को अनजान नंबर से फोन करके साइबर ठग ने गूगल मैप पर रेटिंग देकर पैसा कमाने की जानकारी दी। मना करने के बावजूद टेलीग्राम पर रानी 6919 अकाउंट से गूगल मैप लिंक भेजा। इसमें प्रति रेटिंग 40 रुपये मिलने की जानकारी थी। लालच में आकर पीड़ित रेटिंग देने लगा। शाम को 120 रुपये खाते में भेजने के लिए मेसेज आया। पीड़ित ने चार साल से उपयोग नहीं होने वाला खाता नंबर दे दिया, जिससे धोखाधड़ी न होने पाए। दो दिन बाद मेसेज आया कि रेटिंग जारी रखने के लिए प्रीपेड प्लान लेना पड़ेगा। इसके लिए राजेश्वर चौधरी पता अज्ञात, नीरज चौधरी पता अज्ञात और मीनाक्षी ने शुभचिंतक बनकर ब्रेनवॉश किया। पीड़ित ने बीते 18 नवंबर को पहली बार 2000 रुपये एप पर लगाया। इसके एवज में ठगों ने 2800 रुपये दिए। अगले दिन 19 नवंबर को 5000 रुपये लगाया, जिस पर 7000 रुपये मिले। अगले दिन लालच में 30 हजार रुपये लगाए। इस पर 42 हजार रुपये मिलने वाला था, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद उससे 1.21 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने सोचा कि 1.21 लाख रुपये लगाएगा और अपने 30 हजार रुपये निकालकर रेटिंग बंद कर देगा। लेकिन साइबर ठगों ने 30 नवंबर तक 7.50 लाख रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया किप्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम लिंक से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed