{"_id":"589b5b274f1c1b875237a506","slug":"chc-received-the-status-of-the-three-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेंगी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेंगी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
िले में तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करके उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दे दिया गया है। इनके नए भवन के लिए सरकार की तरफ से धन मिल चुका है। एक सीएचसी भवन तो बनकर तैयार है, जबकि दो अन्य अस्पतालों का निर्माण प्रगति पर है। इनके अतिरिक्त दो अन्य सीएचसी को भी स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें एक का निर्माण चल रहा है जबकि एक अन्य का शिलान्यास कर दिया गया है। इससे जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी की उम्मीदें बढ़ी हैं।
जिले के सर्वाधिक पिछड़े इलाके में स्थित रानीपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करके 30 शैय्यायुक्त सीएचसी का दर्जा दिया गया है। इसके निर्माण के लिए चार करोड़ 78 लाख 57 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किश्त के रूप में दो करोड़ 45 लाख रुपये दिए गए हैं। इसका निर्माण यूपी समाज कल्याण निर्माण शाखा करा रही है। इसी प्रकार घोसी ब्लाक के मझवारा में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है।
इसका निर्माण 25 मार्च 2015 से चल रहा है। यहां तीन करोड़ 74 लाख 14 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसका निर्माण पहली मई 2015 से यूपी सिडको करा रही है। जिला मुख्यालय के सटे परदहा ब्लाक स्थित पीएचसी को अपग्रेड करके सीएचसी का दर्जा दे दिया गया है। इसका भवन बनकर तैयार हो गया है।अब इसमें आपरेशन थियेटर सहित विभिन्न साजो सामान और उपकरण लगाए जाने हैं। जनपद की सीमा पर स्थित दस बेड वाली दोहरीघाट पीएचसी भी उच्चीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन
अब यह 30 बेड वाली सीएचसी बनेगी। फतेहपुर मंडाव ब्लाक के अन्तर्गत नेमडांड़ में भी गत वर्ष 19 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। इसके पूर्व बड़रांव और कोपागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को पहले ही सीएचसी का दर्जा दिया जा चुका है। इस प्रकार जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा दो अन्य सीएचसी भी बनाए गए हैं।