{"_id":"57e965df4f1c1b906c5750b8","slug":"chc-kopaganj-scope","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी कोपागंज काे घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी कोपागंज काे घेरा
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सीएचसी कोपागंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के न होने और व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएचसी कोपागंज का घेराव कर घंटों प्रदर्शन किया। मौके पर आए उपजिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र होकर अधीक्षक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा नहीं है, मरीजों को अस्पताल से दवा देने के बजाय बाहर मेडिकल स्टोरों की पर्ची पकड़ा दी जाती है। मरीजों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। वहीं रात व दिन में बिजली न रहने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनरेटर की व्यवस्था की जाए। गत 14 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने सुधार का आश्वासन दिया था बावजूद मामले को लटका दिया गया है। सूचना मिलने तीन घंटे बाद पहुंचे उपजिलधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को दूर कराने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक रामबदन को दिया। इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रजिस्टर की जांच के दौरान बिंदु राय तथा एहसान अहमद गायब मिलेे। बिना सूचना के छुट्टी पर पाए जाने के बाद अधीक्षक को फटकार लगाई। इस अवसर पर अजय सिंह, विनीत तिवारी, बबलू , विनय सिंह, डॉ मिथिलेश, मनोज कुमार आदि रहे।