फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CHC in-charge leaves awareness van

घर घर लगेंगे टीके, जागरूकता वैन को सीएचसी प्रभारी ने किया रवाना

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
CHC in-charge leaves awareness van
परदहां सीएससी अस्पताल पर टीकाकरण वैंन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी डा. डीके सिंह । - फोटो : MAU
बढुआगोदाम। कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग की कुछ गतिविधियां स्थगित कर दी गई थी। इससे गर्भवती महिलाएं और बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए थे। ऐसे में उनको विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां की ओर से मंगलवार को सीएचसी प्रभारी डीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

तीन माह तक चल रहे इस अभियान का समापन 31 जनवरी 2021 को होगा। सीएचसी प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का ब्योरा एकत्र किया गया है। लाकडाउन के कारण जो बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूट गए थे, उन्हें चिह्नित किया गया है। अभियान के तहत टीकाकरण के लिए टीमें लगाई गई हैं। छूटे लोगों का नियमित बुधवार, रविवार और सोमवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के दौरान बीसीजी, ओरल पोलियो, पेंटा पीसीबी, एमआर और डीपीटी सहित बारह बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। सभी ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से आयोजित होने वाले टीका सत्रों में आने वाले बच्चों और गर्भवती का वजन भी किया जाएगा। साथ ही उनको पोषण संबंधी जानकारियां भी दी जाएंगी। इस अवसर पर विष्णु विनय सिंह, कोर ग्रुप के डीएमसी शमसेर अली, बीएमसी रूना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed