फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   chat festival

छठ की तैयारियां तेज, नहाय-खाय आज

Sat, 14 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 14 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
chat festival
डाला छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। सूर्योपासना का लोकपर्व षष्ठी की शुरूआत रविवार को नहाय-खाय से हो जाएगी। अगले दिन खरना होगा और शाम का अर्घ्य मंगलवार को दिया जाएगा। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस कठिन व्रत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों में सारी रात साफ-सफाई की जाती रही।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट,  ब्रह्मस्थान, शीतला माता धाम पर भारी संख्या में व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा परदहां ब्लाक के वनदेवी धाम, देवलास मंदिर,  दोहरीघाट स्थित सरयू तट के रामघाट, पुल के उत्तर दक्षिण, नई बाजार के हनुमान घाट, देवलास आदि स्थानों पर छठ के दिन रेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 छठ पर्व की तैयारी तेज हो गई है। लोगों ने बेदियां बनानी शुरू कर दी हैं। साथ ही अपना नाम लिखकर सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। नगरपालिका,  नगर पंचायत व पंचायती राज विभाग की ओर से साफसफाई का कार्य शुरू कर  िदया गया है। 


 पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कहिनौर,  खरगजेपुर, रैकवारडीह, पिपरी सहित विभिन्न इलाकों में छठ पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। बेदी बनाने का काम शुरू हो गया है। तालाबों में गंदगी का अंबार लगा है। विभाग की ओर से साफ सफाई कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।



 यही स्थिति अन्य इलाकों का भी है। बता दें कि छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार का महत्वपूर्ण पर्व होने के चलते श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। छठ के मानने वालोें की संख्या में प्रति वर्ष तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि  छठ पूजा करने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed