फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Chairman of Jaypee Group took stock of the four-lane construction work

जेपी ग्रुप के चेयरमैन ने फोरलेन निर्माण कार्य का लिया जायजा

Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Jaypee Group took stock of the four-lane construction work
मऊ। शासन की सख्ती के बाद बुधवार जेपी ग्रुप के चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ ने फोरलेन निर्माण कार्य का प्रगति का जायजा लिया। परदहां क्षेत्र ताजोपुर गांव स्थित गोरखपुर वाराणसी एनएचआई सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके साथ आई टीम ने फोरलेन निर्माण का गहन निरीक्षण किया। एजेंसी के स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य की गति को तेज करने का निर्देश दिया। लगभग एक दशक से बन रही फोरलेन सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार की तरफ से नाराजगी जताई जा चुकी है। समीक्षा बैठकों में फर्म लगातार निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नई तिथि तय करती है मगर काम की रफ्तार नहीं बढ़ा रही। शासन की समीक्षा के बाद जेपी ग्रुप के चेयरमैन जय प्रकाश गौड़ ने ताजोपुर गांव के पास फोरलेन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्माण कार्य को रफ्तार देने के लिए दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद हेलीकाप्टर से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed