फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central and state governments are giving shape to Atal ji's concept of Ramrajya.

Mau News: अटल जी के रामराज्य की संकल्पना को आकार दे रही केंद्र और राज्य सरकार

Mon, 25 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments are giving shape to Atal ji's concept of Ramrajya.
मऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर रविवार को नगर की पुरानी तहसील स्थित आरएस पैलेस में संगोष्ठी का आयोजन कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि तथा जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का अनुसरण करते हुए सुशासन के रास्ते पर चलें।
विज्ञापन

स्व. अटल जैसे मनीषियों के त्याग के बल पर ही आज भाजपा में कार्यकर्ताओं की भारी संख्या है। उनके प्रधानमंत्री काल में देश ने चौतरफा विकास किया। यह उनकी ओर से रखी गई नींव की ही देन है कि आज भारत पूरे दुनिया में जय जयकार हो रही है। उन्होंनेे पड़ोसी देशों के साथ ही अन्य शक्तिशाली और विकासशील देशों से अपने संबंधों को सुधारने का भरपूर प्रयास किया। उनके अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा कि बात सच साबित हो रही है दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कमल ही कमल खिला हुआ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी का व्यक्तित्व इतना विशाल है की उससे जितना भी सीखा जाए उसका कोई अंत नहीं है। उनका चरित्र और कृतित्व हमेशा के लिए में चर्चा और परिचर्चा का विषय रहा है और रहेगा। आज स्व. अटल के बताए रास्ते पर चलकर भाजपा की सरकार में राम राज्य आ चुका है। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे, भरतलाल राही, संजय पांडेय, रामाश्रय मौर्य, अखिलेश तिवारी, विजय राजभर, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, उमेश पांडेय, कृष्ण कांत राय, मुन्ना राजभर, राघवेंद्र शर्मा, रमेश दुबे, रामप्रवेश राजभर, सुनील यादव मौजूद रहे। दोहरीघाट। नगर पंचायत दोहरीघाट के प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अधीन पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने समय के राजनीति के पुरोधा थे वह एक अच्छे पत्रकार थे कवि भी थे वह अपने विरोधियों को भी अपना बना लेते थे। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, आजाद जायसवाल, सुरेन्द्र भारती, विनोद सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव। ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमल सागर में महान शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विद्याभूषण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय शुचिता व आत्मत्याग की प्रतिमूर्ति का जीवन हम सभी को युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा।

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, ऋषि तुल्य सदाशयता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी उदात्त मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण आप दोनों का जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर इस अवसर पर कैलाश यादव, हृदयानंद,अर्पित, अंकित एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed