फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Central and State Government

केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला

Mon, 27 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 27 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Central and State Government
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर केंद्र सरकार और प्रदेश के विरुद्ध जमकर हमला बोला। दोनों सरकारों को जनविरोधी बताते हुए जनता को सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन



कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार में न तो किसानाें का हित सुरक्षित है और न ही बुनकर, नौजवानों का। कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर सीताराम भारती ने केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है। कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानाें की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्ज लेने वाले किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बावजूद इसके न तो अभी तक प्रधानमंत्री और न ही मुख्यमंत्री इसे लेकर गंभीर हुए हैं। कहा कि किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए।


 मधुबन विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेशचंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार बनने के बाद से ही बदले की भावना से कार्य कर रही है। बसपा सरकार में बने कांशीराम आवास कालोनियों में बिजली काट दी गई है।


इसके चलते गरीब, बेसहारा लोगों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है। कहा कि बसपा सरकार में कांशीराम आवास कालोनियों में मुफ्त आवास, बिजली, पानी की व्यवस्था की गई थी लेकिन सपा सरकार में इन सुविधाओं से लोगों को वंचित कर दिया गया।


 पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। पेंशन से लेकर हर योजनाओं में लूट खसोट मची हुई है। गरीबों को उनके हक से वंचित कर दिया जा रहा है।


भीम राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कृत्यों से जनता ऊब चुकी है। वह 2017 के चुनाव का इंतजार कर रही है। समय आने पर जनता सपा सरकार को खुद सबब सिखाएगी।


 जनता फिर से बसपा के सुशासन को याद कर रही है। वसीम खान ने कहा कि 2017 में फिर से बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष डा. जयेंद्र कुमार ने कहा कि बसपा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध आंदोलन के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी।



कार्यक्रम को जोनल कोआर्डिनेटर श्यामसुंदर चौहान, संजय सागर, मिट्ठू राजभर, देवेंद्र चौहान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मिठाईलाल गौतम, हरिनाथ प्रसाद, मदन प्रसाद, सुभाषचंद, लल्लन प्रसाद, राजीव कुमार, ललित कुमार, धर्मराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed