{"_id":"63ab3e9a98280442eb50a4e6","slug":"center-in-charge-reprimanded-for-irregularities-during-inspection-mau-news-vns690671838","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: निरीक्षण के दौरान अनियमितता देख केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: निरीक्षण के दौरान अनियमितता देख केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार
विज्ञापन
कुसुम्हा। किसानो की शिकायत पर घोसी उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम और डीआरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी।
गोठा मंडी में स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में अनियमितता को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। किसानों की शिकायत पर घोसी उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने केंद्र पर पहुंचकर जांच की। अनियमितता पाए जाने पर क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। ट्रैक्टर ट्राली पर धान लदा मिलने पर पहले तौल का निर्देश दिया। वहीं बोरे की कमी का भी समाधान कराया।
केंद्र प्रभारी से खरीद के बारे में उपजिलाधिकारी ने विस्तृत जानकारी ली। केंद्र प्रभारी रामभवन ने बताया कि अब तक 160 किसानों से 83 सौ कुंतल धान की खरीद किया जा चुकी। अभी 130 किसानों के खाते में पैसा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि किसानों से धान की तौल पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। केंद्र पर बोरों की कमी को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। कहा कि किसानों को धान का भुगतान किया जा रहा है। बचे किसानों का भी पैसा भेज दिया जाएगा। संवाद