फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Center administrator sued, inspector sack

केंद्र व्यवस्थापक पर केस, निरीक्षक कार्यमुक्त

Thu, 19 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 19 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Center administrator sued, inspector sack
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था और आपाधापी का माहौल रहा। नकली विहीन परीक्षा संपन्न कराने की प्रशासन की मंशा धरी रह गई। पहले दिन 11,320 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



 इस दौरान कई केंद्रों पर कोताही मिली। मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक तैनात नहीं किए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी गिरिजेश त्यागी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार ने  बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन



एक परीक्षा केंद्र पर बिना सूचना के केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहा, जिसपर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। एक परीक्षा केंद्र पर तीन कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए 248 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 55,789 तथा इंटरमीडिएट में 54,835 सहित 1,10,174 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण कराया है।


 परीक्षा के पहले दिन मुख्य राजस्व अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ने राज इंटर कालेज बकवल, पहलवान इंटर कालेज सरवां, डीपी चिल्ड्रेन इंटर कालेज सरवां का निरीक्षण किया।


 निरीक्षण के समय उदय इंटर कालेज में उमापुर में कक्ष संख्या तीन मेें तीन कक्ष निरीक्षकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जिन्हें पूरे परीक्षा के लिए कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया।


मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कक्ष निरीक्षक बी कापी देते समय परीक्षार्थी के ए कापी पर ए प्लस बी दर्ज करें। इसी क्रम में दूसरी पाली मेें परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया।


इसके बाद अधिकारियों ने माता कमला देवी इंटर कालेज सलाहाबाद का निरीक्षण किया। सलाहाबाद स्थित एक केंद्र पर प्रधानाचार्य की जगह दूसरा व्यक्ति केंद्र व्यवस्थापक बना बैठा मिला।



कक्ष निरीक्षक ने बताया कि हमें परीक्षा ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक के ऊपर एफआईआर करने के लिए निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया।


सत्यम शिवम इंटर कालेज रहजनिया नंदू पोखरा का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed