फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebrating the glorious victory of the BJP

भाजपा की शानदार जीत पर मनाया जश्न

Sat, 25 May 2019 12:14 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 25 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the glorious victory of the BJP
बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : mau
केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने पर  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।  सैकड़ों कार्यकर्ता जनपदीय पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और आतिशबाजी के बीच जश्न मनाया। उत्साहित कार्यकर्ता नारों के साथ ढोल नगाड़ों की धुन पर देर तक थिरकते रहे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सकारात्मक सोच व विकास पर जनता के दृढ़ विश्वास का जनादेश है। यह विजय राष्ट्रवाद और विकासवाद की है। जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के विकासवादी नीतियों के प्रति लोगों का अटूट विश्वास है। जिलामहामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का राजनैतिक परिदृश्य बदल कर रख दिया है। इस अवसर पर प्रवीण गुप्त, दीनबंधु राय, सत्यमित्र सिंह, संजीव जायसवाल, मनोज राय, आनंद सिंह रैकवार, विनोद वर्मा, कृष्णकांत राय, राकेश तिवारी, नीरज राही, पंकज राजभर, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मधुबन : चुनाव के नतीजे आने के बाद नगर पंचायत के गुप्ता गली, शहीद स्मारक, भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। हालांकि घोसी लोकसभा प्रत्याशी की हार से कार्यकर्ताओं में मायूसी रही लेकिन जैसे ही  देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की सूचना मिली। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर कौशल चौहान, मुन्ना सिंह, अभिषेक सिंह, अमित गुप्त,  हरिओम, राधेश्याम सिंह, राजीव पांडेय, डॉ. रविंद्र सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सहादतपुरा में भाजपा की जीत के बाद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य मीना अग्रवाल ने सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट पर अबीर गुलाल लगाया। मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री पर देश की जनता ने विश्वास जताया है। इस दौरान संगीता द्विवेदी, नीलम सराफ, कृष्णा खंडेलवाल, इन्द्रा खंडेलवाल, अंशु, सुनीता, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।


फतहपुर मंडाव : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुबारी मोड़, मर्यादपुर बाजार आदि जगह पटाखा फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंगरु प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने अ अबीर गुलाल उड़ाकर  खुशी मनाया। इस मौके पर डॉ. राजू जायसवाल, बब्लू ठठेरा,गोलू जायसवाल, राहुल गुप्ता, अजित जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed