फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   celebrating id ul juha

अकीदत के साथ मना ईद-उल-जुहा

Tue, 13 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
celebrating id ul juha
बकरीद की मुबारकबाद देते नन्हें बच्चे।
कुर्बानी का प्रतीक पर्व ईद-उल-जुहा  मंगलवार को जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई। वहीं हजारों की संख्या में बकरों समेत अन्य जानवरों की कुर्बानी दी गई। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। इसमें शामिल लोगों ने सेवइयों के अलावा तरह-तरह के पकवानों का जमकर आनंद लिया। उधर नगर के खीरी बाग के मैदान में पारंपरिक मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


बकरीद पर्व पर खास तौर से शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा तथा संस्कृत पाठशाला जैसे इलाकों में पर्व की गहमागहमी कुछ ज्यादा ही नजर आई। यही वजह था कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।  इसके अलावा जनपद के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन तथा फतेहपुर मंडाव आदि क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


ईद-उल-जुहा का त्यौहार मुसलमानों के दोनों वर्गों (शिया- सुन्नी) बड़े उल्लास के बीच मनाया। ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का दौर शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। मंगलवार की सुबह से ही मोबाइल नेटवर्क व्यस्त रहा। अपनों को बधाई देने के लिए फोन, मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि ही सबसे बेहतर साधन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed