फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Celebrated Jubilee of Maharaja Suheldev

महाराजा सुहेलदेव की मनाई जयंती

Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Jubilee of Maharaja Suheldev
महराजा सुहेलदेव जयंती पर नगर के बालनिकेतन स्थित सपा कार्यालय पद उनके चित्र पर मार्ल्यापण करते ज? - फोटो : MAU
मऊ। वंसत पंचमी पर ब्लाक मुख्यालयों पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही स्कूलों मेें निबंध प्रतियोगिता सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बढुआगोदाम: वंसत पंचमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का आयोजन जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान की अध्यक्षता में परदहां ब्लाक कार्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए समस्त सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाया गया। इसमें प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ जिले के सभी शहीद स्थलों और स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही परदहां में आयोजित मेले में महराजा सुहेल देव के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम महाराज सुहेलदेव के चित्र के सामने पुष्प अर्पित किया गया। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सरस्वती वंदना, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदसपुर, रहजनिया, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, राजीव गांधी महिला पीजी कालेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीसीएसके पीजी कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीपी राय, रतनपुरा ब्लाक के उमरपुर गांव के पूर्व प्रधान रामशरीख राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा गया। इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना, पशुपालन, सहकारिता, वन विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया। जिसका डीएम और एसपी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर: महाराजा सुहेलदेव की जयंती र ब्लाक कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद रानीपुर बाजार स्थित नायब सूबेदार केदार सिंह के प्रतिमा पर तथा ब्लाक मुख्यालय परिसर में स्थित शहीद स्तंभ तथा रानीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित अमर शहीद लेफ्टिनेंट बिहारी सिह की प्रतिमा पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिह सहित ब्लाकस्तरीय अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव, संजय सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। मधुबन: बसंत पंचमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव के जीवनी पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल पर किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय गंगउपुर, ढ़ढवल, पांती, कटघरा सहित अन्य विद्यालयों के 20 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। रतनपुरा : वसंत पंचमी के अवसर पर सुहेलदेव जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed