फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CDPO reprimanded for slowness in nutrition tracker project

Mau News: पोषण ट्रैकर परियोजना में सुस्ती पर सीडीपीओ को लगाई फटकार

Tue, 17 Oct 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
CDPO reprimanded for slowness in nutrition tracker project
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैंप कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय पोषण समिति एवं संभव अभियान के प्रगति की समीक्षा हुई। पोषण ट्रैकर पर परियोजना वार मेजरिंग एफिशिएंसी में पिछले तीन माह में बडराव ब्लॉक में सबसे कम 95.94 प्रतिशत प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ बड़रांव को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह में इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। लाभार्थीवार टेक होम राशन के वितरण की समीक्षा के दौरान 6 माह से 3 साल के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शत प्रतिशत राशन वितरण की कार्यवाही न होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त लाभार्थियों को शत प्रतिशत राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। समुदाय आधारित गतिविधियों में सितंबर माह में सबसे कम परदहां में मात्र 51.41 प्रतिशत गतिविधियां करने एवं अपलोड किए जाने पर सीडीपीओ परदहां को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण न करने पर चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिया। इस दौरान ब्लॉकवार एनआरसी ऐडमिशन में घोसी, मऊ सिटी, मोहम्मदाबाद गोहना एवं रतनपुरा में अक्टूबर माह में अब तक एक भी सैम बच्चों का एनआरसी में एडमिशन न कराए जाने पर उन्होंने संबंधित सीडीपीओ को चिन्हित सैम बच्चों का एनआरसी में भर्ती कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा।आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की समीक्षा के दौरान सभी पैरामीटर में प्रगति खराब पाए जाने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इस दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान कुछ आंगनवाडी केंद्रों पर अभी तक विद्युत कनेक्शन ना होने पर विद्युत विभाग से संपर्क कर समस्त आंगनवाडी केंद्रों पर विद्युत संयोजन करने का निर्देश डीएम ने दिया। संभव अभियान समीक्षा के दौरान ई कवच पोर्टल पर पंजीकृत सैम बच्चों का चिकित्सीय प्रबंधन एवं सैम से सामान्य बच्चों का निर्धारित लक्ष्य की सापेक्ष डाटा अपलोड नहीं करने पर जिलाधिकारी ने संभव अभियान के लक्ष्य के सापेक्ष समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय पोषण समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed