फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CCTV cameras will be installed at nine black spots, preventing the accused from escaping after road accidents.

Mau News: नौ ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सड़क हादसों के बाद भाग नहीं सकेंगे आरोपी

Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at nine black spots, preventing the accused from escaping after road accidents.
नगर स्थित सेल्फी पॉइंट मोड़।संवाद
मऊ। जिले में चिन्हित हाई रिस्क वाले नौ ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं पर नजर रखने के लिए जल्द ही सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जाएंगे। इससे वहां होने वाली दुर्घटनाओं का सही कारण पता चलेगा और आरोपी की पहचान कर पुलिस उसके खिलाफ जल्दी कार्रवाई कर पाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों ने छह दिन पहले ही प्रस्ताव रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा है। भारी वाहनों के चालक बेखौफ होकर सामने आने वाले छोटे वाहनों को टक्कर मार देते हैं और घटनास्थल से भाग जाते हैं। सुनसान स्थान पर साक्ष्य नहीं होने से आरोपी बड़ी आसानी से बच जाते हैं। लेकिन शासन की ये नई पहल सड़क पर चल बेकसूरों को न्याय दिलाने में 100 फीसदी मदद करेगी। बीते बृहस्पतिवार की दोपहर ही कोपागंज थाना क्षेत्र के डांड़ी चट्टी स्थित ब्लैक स्पॉट पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। दुर्घटना में कोपागंज के धवरियासाथ गांव निवासी सोनू राजभर, विद्या देवी और सुषमा राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आश्चर्य की बात ये है कि किस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी ये कोई देख नहीं पाया और चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गया। इस साल जनवरी से सितंबर माह तक 247 सड़क दुर्घटनाओं में 131 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 145 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

इनसेट
पिछले साल हुए हादसों में 178 की मौत और 229 हुए थे घायल
वर्ष 2024 में 330 दुर्घटनाओं में 178 की मौत और 229 लोग घायल हुए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल मृतकों की संख्या 2.34 फीसदी बढ़ी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस ने इस साल संयुक्त रूप से चारों तहसीलों में 27 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 12 किलोमीटर हिस्से को पहली बार ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। चिह्नित ब्लैक स्पॉट में 13 एनएचएआई, एक यूपीडा, 8 लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड और पांच लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के हिस्से में पड़ते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र के भांटी से विनोदपुर तक 12 किलोमीटर हिस्से को पहली बार ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
इनसेट -
इन ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट मुहम्मदाबाद गोहना के सबसे अधिक हैं। सदर तहसील में दो और मधुबन तहसील में दो हाई रिस्क ब्लैक स्पॉट हैं। कैमरे के लिए विभाग ने सदर तहसील के भीटी, बलिया मोड़, मधुबन तहसील के कटघरा शंकर तिराहा, मुहम्मदाबाद गोहना में खुरहट, बड़ागांव, चलिसवां, हलीमाबाद, टड़वा जर्गर, सरहरा ब्लैक स्पॉट को हाई रिस्क जोन चिन्हित कर शासन को भेजा है।
----------
ये हैं कुल ब्लैक स्पॉट :

गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर बढुआगोदाम, सहरोज, काछीकला ओवरब्रिज, पिढ़वल मोड़, सोनाडीह, थानीदास, गोठा बाईपास। मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बड़ागांव, मड़ैया चट्टी, हलीमाबाद, खुरहट, चालिसवां, टड़वा जर्गर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र का 12 किलोमीटर का हिस्सा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में चकऊथ, नई बाजार, दोहरीघाट कस्बा। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में सरहरा, सिरसा, मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर सेमरीजमालपुर, कटघराशंकर तिराहा, इंदारा, डांड़ी चट्टी, सरवा बाजार, घोसी में मझवारा मोड़, बलिया मोड़, भीटी को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।

---------
कोट -

पुलिस विभाग की सहायता लेकर सबसे अधिक दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट को हाई रिस्क जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। ऐसे नौ ब्लैक स्पॉट चिन्हित करके शासन को भेज दिया गया है, जहां दुर्घटनाओं पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- सौरभ सिंह
- सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed