{"_id":"5f47dd8660d46007d050f0a7","slug":"cbse-schools-managers-opened-front-against-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई स्कूलों प्रबंधकों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, शिक्षा माफिया कहे जाने से नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई स्कूलों प्रबंधकों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, शिक्षा माफिया कहे जाने से नाराजगी
Thu, 27 Aug 2020 09:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते स्कूल प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
फीस लेने के मामले शासन से जारी आदेश और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी मऊ जिले के घोसी विधायक विजय राजभर द्वारा सीबीएसई पैटर्न से स्कूलों का संचालन करने वालों को शिक्षा माफिया का संबोधन किए जाने से प्रबंधकों ने नाराजगी बताई। साथ ही गुरुवार की शाम को सीबीएसई से संचालित प्राइवेट स्कूलों के संचालकों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें घोसी के विधायक विजय राजभर द्वारा विद्यालयों के शुल्क लेने और व्यवस्था संबंधित जारी शासनादेश के साथ उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन कर अवमानना करने का आरोप लगाया। सौंपे गए ज्ञापन में इंडीपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की मऊ ईकाई के सदस्यों ने डीएम को बताया कि विधायक ने उनके लोग शिक्षा माफिया शब्द का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इससे सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों में रोष व्याप्त है। इसके बाद भी विधायक विजय राजभर ने 28 अप्रैल 2020 को पत्र लिखकर विद्यालयों के शुल्क माफी की मांग की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों को शिक्षा माफिया कहकर संबोधित किया। इससे सक्षम अभिभावकों में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रबंधकों ने कहा कि आपके माध्यम से यह पत्रक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचे, ताकि उचित कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन