फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CBSE asks project from schools, assignment report

सीबीएसई ने स्कूलों से मांगी प्रोजेक्ट, असाइनमेंट रिपोर्ट

Thu, 29 Apr 2021 04:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
CBSE asks project from schools, assignment report
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने के बाद अब छात्र छात्राओं के रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीएसई की ओर से स्कूलों को एक तय फार्मेट में छात्र छात्राओं की पूरे वर्ष की परफार्मेंस रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसमें प्रोजेक्ट वर्क, असाइनमेंट आदि की जानकारी मांगी गई है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 26 विद्यालयों में 10वीं में लगभग पांच हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दिया था। इसके बाद सीबीएसई की ओर से इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब बोर्ड की ओर से स्कूलों को पत्र के साथ फार्मेट भेजकर छात्र छात्राओं की वार्षिक रिपोर्ट मांगी गई है। सीबीएसई ने स्कूलों से 15 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। स्कूलों से साप्ताहिक टेस्ट के साथ टर्म परीक्षा में शामिल छात्रों की जानकारी के साथ उसमें मिले अंकों का विवरण मांगा है। शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूरे वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए छात्रों की पढ़ाई हुई। सत्र के अंत में सरकार के फरमान पर दसवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं को स्कूल बुलाया गया। इस अवधि में छात्रों के प्रोजेक्ट, असाइनमेंट आदि पूरे करने के साथ बच्चों के इंटरनल असेसमेंट भी किए गए। स्कूलों की ओर से छात्र छात्राओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी पूरी कराई गईं। अब छात्र छात्राओं के रिजल्ट तैयार करने में यह अंक महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। इस बाबत सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी का कहना है कि सीबीएसई ने फार्मेट भेजकर स्कूलों से 15 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed