{"_id":"5f16c9578ebc3e63d874408d","slug":"caution-nine-patients-found-within-two-km-radius-of-bhiti-area-mau-news-vns536935164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: भीटी एरिया के दो किमी दायरे में मिले नौ मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: भीटी एरिया के दो किमी दायरे में मिले नौ मरीज
विज्ञापन
मऊ। सोमवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट में नगर क्षेत्र के नौ मरीज मिले हैं। चौकाने वाली बात है कि सभी मरीज नगर के भीटी क्षेत्र के दो किमी के दायरे में मिले हैं। इसमें तीन महिला तथा छह मरीज पुरूष हैं। इसके साथ भीटी मुहल्ला कंटेनमेंट जोन बनने के साथ अंधा मोड़ तथा हनुमान नगर को हॉटस्पॉट बनाया जा रहा हैं। जबकि निजामुद्दीनपुरा पहले से ही कंटेनमेंट जोन बना है।
निजामुद्दीनपुरा नई बस्ती में 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है।महिला के पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने महिला और मुहल्ले में रहने वाले एक रिश्तेदारों का सैंपल लिया था। सोमवार को मिली महिला मरीज को लेकर इस परिवार में अब तक छ मरीज मिले चुके हैं। वहीं इसी मुहल्ले की एक गली का एक युवक और एक किशोरी भी संक्रमित मिली है। वहीं सोमवार को मिली रिपोर्ट में सबसे ज्यादा पांच मरीज भीटी के हैं। वहीं भीटी क्षेत्र के दो किमी के दायरे में अंधा मोड़ पर दो मरीज तथा एक मरीज हनुमान नगर में मिला है।
दो किमी के दायरे में तीन कंटेनमेंट, एक हॉटस्पॉट जोन
मऊ। निजामुद्दीनपुरा में पहले से सात मरीज थे, ऐसे में एक मरीज मिलने पर यह संख्या 8 हो गई। मुहल्ला पहले से कंटेनमेंट जोन बना हुआ हैं। वहीं भीटी में पांच मरीज मिलने के बाद इसे दूसरा कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जबकि अंधा मोड़ पर दो मरीज मिलने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं हनुमान नगर में एक मरीज मिलने पर इसे हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।