फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cattle ran, in-laws were uprooted to save themselves

मवेशी ने दौडाया, खुद को बचाने में उखड़ गईं सासें

Tue, 14 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle ran, in-laws were uprooted to save themselves
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बुनकर बाहुल्य गांव खैराबाद में छुट्टा मवेशी के हमले से खुद को बचने को लेकर लगभग दो सौ मीटर दौड़ लगाने के बाद एक साड़ी एवं कपड़ा कारोबारी की सांस ऐसी उखड़ी कि उनकी सांस हमेशा के लिए बंद हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। क्षेत्र के अन्य कारोबारी अपने साथी की मौत से अवाक हैं। जिसे भी इस घटना की जानकारी मिली तो वह परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी हाजी इरफान अहमद (62) की गांव में पावरलूम, दुकान व मुहम्मदबाद कस्बा में भी कपड़े की दुकान है। सोमवार देर रात करीब एक बजे वह कहीं बाहर से आए। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर उनके अहाते में उनका ड्राइवर गाड़ी को पार्क करने लगा, इस बीच कारोबारी हाजी इरफान अकेले ही पैदल अपने घर जाने लगे। उसी समय बीच सड़क पर छुट्टा घूम रहे एक मवेशी ने व्यवसायी पर हमला करने के उद्देश्य से उनको दौड़ा लिया। हमले से बचने के लिए इरफान ने दौड़ लगाई, इस बीच मवेशी उन्हें मारने के लिए दौड़ाती रही।
विज्ञापन

किसी प्रकार वह मवेशी के हमले से बचकर घर पहुंचे लेकिन सांस ऐसी बेकाबू हुई कि कुछ मिनट बाद ही उनकी सांस हमेशा के लिए थम गई। मृतक हाजी इरफान काफी मिलनसार व्यापारी थे। उनकी मौत की सूचना मिलने पर खैराबाद गांव के सैकड़ों व्यापारी उनके आवास पर पहुंचे। इसके अलावा वलीदपुर, मुहम्मदाबाद और आसपास के क्षेत्र से भी लोग का उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed