{"_id":"27b72aff093b2dc76049669dfd49df6d","slug":"cash-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर कांवरियों से नगदी, फोन लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर कांवरियों से नगदी, फोन लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा पावर हाउस कालोनी के समीप गुरुवार को लगभग डेढ़ बजे कांवरियों को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने उनसे बीस हजार रुपये एवं एक मोबाइल लूट लिया। कांवरियों की बस जलपान के लिए एक रेस्टोरेंट के समीप रुकी थी, इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है।
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज सहित आसपास के कांवरियों का जत्था गुरुवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। बस में लगभग 70 कांवरिया सवार थे। सभी ने रास्ते में चाय-पानी के लिए एक कांवरिया के पास 20 हजार रुपये जमा किए थे।
्र
रास्ते से गुजरते हुए उनकी बस दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा पावर हाउस के समीप एक ढाबे पर रुकी इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ बदमाश वहां पहुंच गए। और तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी देकर बस में घुस गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कांवरियों से धन निकालने के लिए कहा। इससे सभी दहशत में आ गए। कुछ कांवरियों ने बड़हलगंज निवासी पवन के यहां सभी पैसा जमा करने का इशारा कर बस से कूदकर फरार होने में ही भलाई समझी। पवन को बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसके पास से चंदे के 20 हजार रुपये नगदी एवं एक मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए।
सूचना पाकर मौके पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। काफी देर बाद कांवरियों का जत्था फिर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंच बहादुर सिंह का कहना है कि कांवरियों के साथ इस प्रकार की घटना की शिकायत किसी ने उनसे नहीं की है। किसी बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन इस प्रकार की घटना से संबंधित किसी ने तहरीर नहीं दी।