फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash and jewelery stolen from house

मकान से नगदी और आभूषण की चोरी

Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करहां हयहास पुर गांव के यादव बस्ती में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे चोर एक घर से 12 हजार रुपये नगदी और लगभग दो लाख के आभूषण चुरा कर फरार हो गया। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। गांव निवासी लालता यादव रोज बरामदे में सोए हुए थे। उनकी बहू अपने बच्चे को सुला रही थी। इसी बीच चोर बाहर के दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुसा और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नगद, एक सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी, करधनी, दो जोड़ी पायजेब चुराने लगा। इसी बीच कुछ आवाज आने पर बहू कमरे में गई तो देखा सामान बिखरा है। उसने शोर मचाया। जब तक परिवार के लोग पहुंचते चोर उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया। ऐसे में वह गिरकर बेहोश हो गई। लालता यादव ने शुक्रवार को कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed