फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cases of violation of code of conduct are continuously coming up.

Mau News: आचार संहिता के उल्लंघन के लगातार आ रहे मामले

Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cases of violation of code of conduct are continuously coming up.
रतनपुरा। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में आचार संहिता लगे एक सप्ताह से ऊपर हो गया है। लेकिन आचार संहिता उल्लंघन के मामले लगातार आ रहे हैं। वर्तमान में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिरकार कब तक आचार संहिता का उल्लंघन होता रहेगा। मधुबन थाना क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बैनर लगे होेने का सिलिसिला थमा नहीं था कि अभी ताजा मामला रतनपुरा ब्लॉक मुख्यालय में मिला है। जहां बीच बाजार में नेहरू इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के पास राजनीतिक दल का बैनर लटका अफसरों की सक्रियता की पोल खोल रहा है। उधर पुलिस प्रशासन का दावा है कि बीते दिनों व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर बैनर पोस्टर हटवाए गए थे। लेकिन मुख्य बाजारों में बैनर अभी तक लटक रहे है। जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय है। आश्चर्य की बात ये है कि इस विषय जिम्मेदारों को खबर तक नहीं है। वहीं इस संबंध में पूछने पर उपजिलाधिकारी सदर सुमित कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों अभियान चलाकर हर जगह से बैनर हटवाए गए हैं। यदि अभी तक राजनीतिक दल का बैनर लगा हुआ है तो ये आचार संहिता का उल्लंघन है। क्षेत्रीय अधिकारियों को बोलकर हटवा दिए जाएंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक हलधरपुर हरेंद्र यादव ने बताया कि रतनपुरा बाजार में बैनर लगे होने का मामला संज्ञान में नहीं था। टीम भेजकर तत्काल हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed