फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cases against 50 unknowns including six nominated in ballot robbery case

मतपेटी लूट मामले में छह नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ केस

Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Cases against 50 unknowns including six nominated in ballot robbery case
मऊ। घोसी ब्लाक क्षेत्र के भिखारीपुर मतदेय स्थल पर बृहस्पतिवार को बूथ संख्या 93 से मतपेटियां लूटने के आरोप में पुलिस ने गांव के छह लोगों को नामजद कर पचास अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

मेहदिया कुंड में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक और अंत्योदय जूनियर हाई स्कूल भिखारीपुर मतदेय स्थल के पीठासीन अधिकारी विनीत तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मुकदमे के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे लाठी डंडे और भाले से लैस कई लोग आए और पीठासीन अधिकारी विनीत तिवारी और राम प्यारे यादव को धमकाकर मतपेटियां लूट ले गए। इस दौरान मनबढ़ स्कूल के कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिए। विरोध करने पर मतदान कर्मियों को पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान माल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के राम सागर चौहान, संदीप कुमार चौहान, सुनील यादव, राम विलास चौहान, अजय चौहान और राम अवतार चौहान सहित उनके 50 अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इनमें से राम सागर चौहान, अजय चौहान और राम विलास चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed