फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case should be filed against agencies

जल जीवन मिशन के निर्माण से संबंधित एजेंसियों पर दर्ज हो केस : सांसद

Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case should be filed against agencies
घोसी से सपा सांसद राजीव राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जनपद में कार्यरत तीनों एजेंसियों द्वारा संतोषजनक कार्य में प्रगति न लाने और गुणवत्ता खराब होने पर केस दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन

साथ ही तीनों एजेंसियों को तीन महीने के अंदर शत प्रतिशत पूर्ण परियोजनाओं की सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने सभी एजेंसियों को दिसंबर 2026 के पहले सभी परियोजनाएं शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एजेंसियों के कार्यों की मासिक समीक्षा करने को भी कहा जिससे इनके वास्तविक कार्य प्रगति की जांच हो सके।
विज्ञापन

वहीं मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने जॉब कार्ड धारकों से ही कार्य कराना सुनिश्चित करने को कहा। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में किसी भी तरह की मशीनों का प्रयोग न हो, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का रैंडमलिय स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने के अलावा जिला चिकित्सालय में दलालों का प्रवेश रोकने के निर्देश दिए। जबकि विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने ओवर बिलिंग की समस्या को ठीक करने और खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही बदलना सुनिश्चित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, एमएलसी देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, मंत्री उर्जा एवं नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख घोसी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, सीडीओ प्रशांत नागर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed