फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case on six including husband for dowry harassment

Mau News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित छह पर केस

Mon, 08 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case on six including husband for dowry harassment
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ गांव निवासिनी निशा बेन पटेल पुत्री राजेंद्र पटेल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को उसके पति सहित छह ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका आरोप है कि पति सहित ससुराल के लोगों दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसका आरोप है कि आरोप है कि बेटी के जन्म लेने के बाद पति शम्भू सिंह पटेल, ससुर रामजीत पटेल , सास पद्मा देवी , जेठ सुबास ,देवर सूर्यदेव पटेल एवं जेठानी रीना देवी गाली देते हुए मारने पीटने लगे। ससुराल वालों ने लड़की के जन्म लेने के 14वें दिन यानी 12 अगस्त 2020 को घर से निकाल दिया। ससुराल वालों द्वारा घर से निकाल देने के बाद वह अपनी बेटी के साथ मायके में गुजर बसर कर रही है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस ने निशा बेन पटेल की तहरीर पर पति,ससुर, सास,जेठ सुबास ,देवर, एवं जेठानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed