{"_id":"645bceb15bcf0d76ea01a8a9","slug":"case-on-sacked-teacher-who-got-job-on-fake-documents-mau-news-c-20-1-197813-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतेहपुर मंडाव अंतर्गत चक्कीमूसाडोही स्थित कंपोजिट विद्यालय चक्कीमुसाडोही पर तैनात सहायक अध्यापक दुर्ग विजय सिंह निवासी इटौरा चौबेपुर थाना मुहम्दाबादगोहना को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी करने का दोषी पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह की तहरीर पर बुधवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक्कीमुसाडोही में सहायक अध्यापक पद पर तैनात दुर्ग विजय सिंह फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 19 जुलाई 2019 से सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत था।
उसने वर्ष 1993 में हाईस्कूल नदवा सराय इंटर कालेज से उत्तीर्ण किया। इसमें जन्मतिथि 25 अक्तूबर 1978 अंकित है। पुन: 2006 में उसने हाईस्कूल की परीक्षा इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पदमीड़ाड़ मऊ से उत्तीर्ण की। इसमें जन्मतिथि 10 जुलाई 1990 अंकित है। आरोप है कि जन्मतिथि में हेराफेरी कर फर्जी डिग्री के आधार पर उसने सेवा प्राप्त की थी।
विज्ञापन
मामले को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए दो मार्च 2023 को सहायक अध्यापक दुर्ग विजय सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।