फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case of objectionable comment on female military officer Congressmen burnt the effigy of cabinet minister

Mau News: महिला सैन्य अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कांग्रेसजनों ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

Thu, 15 May 2025 06:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 15 May 2025 06:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के महिला सैन्य अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Case of objectionable comment on female military officer Congressmen burnt the effigy of cabinet minister
पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक मधुबन पर कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।साथ ही इस्तीफे की मांग किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि कर्नल सोफिया देश की बहादुर बेटी है। जिस पर हर भारतवासी को गर्व है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट और भाजपा नेता द्वारा अमर्यादित टिप्पणी से पूरा देश आहत है। यह सेना का अपमान है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा को ऐसे बदजुबान मंत्री को पार्टी से तत्काल निष्कासित कर जनता के गुस्से को शांत करना चाहिए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस तरह की सेना के खिलाफ टिप्पणी सेना के मनोबल को कमजोर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे कांग्रेसजन और देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शाहू, वरिष्ठ नेता उदयभान राय, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, रमन पांडेय, शिवाजी कन्नौजिया, अनिल जायसवाल, नजीर अहमद, हरिंद्र यादव, अमृत मल्ल, बबलू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed