फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against three including two sub inspectors

Mau News: दो उपनिरीक्षकों समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including two sub inspectors
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर विन्दटोलिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के व्यक्ति और थाने पर तैनात तत्कालीन दो उपनिरीक्षक के खिलाफ जालसाजी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस तीनों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विन्टोलिया निवासी राजीव यादव ने बताया कि गांव के सत्यपाल यादव ने 2018 में सेना भर्ती के लिए चरित्र सत्यापन कराया था। आरोप लगाया कि इस मामले में उसके द्वारा मधुबन थाने में तैनात तत्कालीन दो उपनिरीक्षक रामानंद यादव और राजेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर जालासाजी करते हुए इसका सत्यापन कराया था।
विज्ञापन

जबकि सत्यपाल पर पहले से एक मुकदमा था, जिसे उसने दोनों निरीक्षकों से मिलकर इसे छुपाकर सत्यापन कराया। आरोप लगाया कि जब उसे इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की लेकिन उसकी कोई सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट का शरण लिया। जहां कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दोनों उपनिरीक्षकों के साथ आरोपी सत्यापाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत सीओ मधुबन अभय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इन दोनों पुलिसकर्मियों पर मधुबन थाना में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed