फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against those who threatened to kill JE

जेई को जान से मारने की धमकी देने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who threatened to kill JE
कोपागंज। थाना क्षेत्र के युवकों को उपकेंद्र डंगौली के अवर अभियंता को मोबाइल पर बुधवार की रात जान से मारने की धमकी देना महंगा पड़ गया है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दर्ज मुदकमे के अनुसार विद्युत उपकेंद्र डंगौली के अवर अभियंता अर्जुन सिंह कुशवाहा को बुधवार की रात मेन सप्लाई कटने पर ग्राम सभा चौबेपुर निवासी दो युवको सत्यप्रकाश चौबे और विनोद चौबे ने अभियंता के मोबाइल पर जान से मारने की धमकी और बंधक बनाने की धमकी देने लगे। युवकी की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने पर अवर अभियंता ने बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस को दोनों युवको के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक शनिवार को दोनों युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ अजय तिवारी का कहना है कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed