फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against six including younger brother for murder of brother

Mau News: भाई की हत्या में छाेटे भाई सहित छह पर केस दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including younger brother for murder of brother
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मांदी-दुल्लह गांव निवासी महिला ने अपने चचिया ससुर सहित उसके परिवार के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। इस मामले में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। उधर इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार साबित्री देवी ने बताया कि बीते शनिवार को उसके चचिया ससुर रामप्रवेश पासवान (45) ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके ससुर रामभुवन के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि उसकी सास सुभावती देवी और धर्मेंद्र घायल हो गए थे। उधर, पुलिस इस मामले में रामप्रवेश पासवान सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed