{"_id":"685997d59c74ebfdda0ab1d6","slug":"case-filed-against-nine-people-including-husband-murder-mau-news-c-295-1-mau1002-129648-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दहेज हत्या के आरोप में पति सहित नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दहेज हत्या के आरोप में पति सहित नौ पर केस
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दामाद सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जयहिंद गुप्त द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 7 मई 2021 को उनकी पुत्री पूजा की शादी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा निवासी विकास गुप्ता के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे, जिससे वो बीमार हो गई थी। उसका लखनऊ में इलाज कराया गया, ठीक होने के बाद वो ससुराल गई।
बीते तीन जून क दामाद विकास गुप्ता, देवर अमित गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, शशि गुप्ता, शहर कोतवाली के मुंशीपूरा निवासी ननद मंजू, ननदोई आशीष गुप्ता चार पहिया वाहन के लिए दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर सभी ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर पूजा गुप्ता ने उसी रात 9 बजे डायल 112 फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर दक्षिण टोला थाने ले आई। वहां से वो अपनी पुत्री को लेकर घर चला गया। ससुराल वालों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने बीते 18 जून की रात 1:30 बजे फंदा लगाकर जान दे दी।