{"_id":"60f1bf5d8ebc3e4aeb5fa27f","slug":"case-filed-against-my-colleagues-by-showing-fake-incident-mau-news-vns6008193119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी घटना दिखाकर मेरे साथियों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी घटना दिखाकर मेरे साथियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
मऊ। गत दिवस जिले में संपन्न हुए ब्लाक चुनाव में बड़राव ब्लाक से निर्वाचित ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां एसपी सुशील घुले को पत्रक सौंपकर ब्लाक चुनाव से एक दिन पूर्व एक हमले में अपने साथियों पर दर्ज हुए मामले को फर्जी बताकर इसकी जांच कराने की मांग की। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ब्लाक प्रमुख ने बताया कि वह वर्तमान में विकासखंड बड़राव की निर्वाचित ब्लाक प्रमुख है। आरोप लगाया कि ब्लाक चुनाव के एक दिन पूर्व रात में हुए एक तथाकथित हमले में उनके पति सहित उनके 13 साथियों के विरुद्ध घोसी कोतवाली में फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
बताया कि तथाकथित घटना के समय न तो पति आद्याशंकर मिश्र घटना पर मौजूद थे और न ही उस तथाकथित घटना में पति की संलिप्तता रही है। पति बिल्कुल निर्दोष हैं। पति पर दबाव बनाने और उत्पीड़न करने के लिए ही केस दर्ज कराया है। जिसका सच्चाई से दूर दूर तक कोई वास्ता सरोकार नहीं है। मांग की घटना की निष्पक्ष विवेचना कराया, जिससे घटना की सत्यता सामने आ जाए।